Nature in shades of grey 🖤 #monomad
Greetings lovely members of the community. I hope you all are doing great and enjoying quality time with your loved ones.
समुदाय के प्यारे सदस्यों को नमस्कार। मुझे आशा है कि आप सभी अच्छे होंगे और अपने प्रियजनों के साथ गुणवत्तापूर्ण समय का आनंद ले रहे है।
I took these pictures during sunset during my evening walk. The weather was nice, and the evening light made everything look extra good.
मैंने ये तस्वीरें अपनी शाम की सैर के दौरान सूर्यास्त के समय ली थीं। मौसम काफी अच्छा था और शाम की रोशनी की वजह से हर चीज़ और भी खूबसूरत लग रही थी। इसलिए चलते-चलते मैं बार-बार रुककर तस्वीरें लेने लगी।



The first set is of daisies with the sunset in the background. These flowers are everywhere these days, and I genuinely like seeing them around because they make empty spaces look lively. I always notice them during walks, especially in the evening when the light falls softly on them.
पहला सेट डेज़ी फूलों का है, जिनके पीछे सूर्यास्त का खूबसूरत नज़ारा दिख रहा था। आजकल ये फूल हर जगह खिले हुए दिखाई देते हैं, और मुझे इन्हें देखना सच में बहुत अच्छा लगता है क्योंकि ये खाली जगहों को भी खूबसूरत और जीवंत बना देते हैं। शाम की सैर के दौरान मेरी नज़र अक्सर इन पर चली ही जाती है, खासकर तब जब शाम की हल्की रोशनी इन पर पड़ती है।



The next pictures are of a ladybug sitting on a leaf. Usually when I see ladybugs, they’re constantly moving, so it was surprising to see this one sitting quietly in one spot.
अगली तस्वीरें एक पत्ती पर बैठी लेडीबग की हैं। आमतौर पर जब भी मैं लेडीबग देखती हूँ, वो लगातार इधर-उधर घूमती रहती हैं, इसलिए इसको एक जगह बिल्कुल शांत बैठे देखना थोड़ा अलग और अच्छा लगा।



After that, I noticed these curved leaves near the sunlight. What caught my attention was the shape they made against the setting sun. The leaves looked dark because of the backlight, and I liked how the outlines looked in the pictures.
उसके बाद मेरी नज़र धूप के पास मौजूद इन मुड़ी हुई पत्तियों पर गई। डूबते सूरज के सामने इनकी जो आकृति बन रही थी, वही मुझे सबसे ज़्यादा अच्छी लगी। पीछे से रोशनी आने की वजह से पत्तियाँ थोड़ी गहरी दिखाई दे रही थीं, और तस्वीरों में उनकी आउटलाइन बहुत अच्छी लग रही थी।


The last set is of a single white flower surrounded by lots of leaves. Usually these flowers grow in groups, so seeing just one standing there alone felt a bit different.
आखिरी तस्वीरें एक सफेद फूल की हैं, जो ढेर सारी पत्तियों के बीच अकेला खिला हुआ था। आमतौर पर ये फूल समूह में खिलते हैं, इसलिए इस तरह सिर्फ एक फूल को अकेले देखना थोड़ा अलग लगा।
That’s all for today folks. Happy snapping. 💜💙
Thankyou for visiting 🌸
आज के लिए बस इतना ही दोस्तों। तस्वीरें लेने का आनंद लें। 💜💙 आने के लिए धन्यवाद 🌸

